बरेली जिले में इस्तीफा देने वाले सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने जिलाधिकारी अविनाश सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि DM अविनाश सिंह ने फोन कर उन्हें बात करने के लिए बुलाया था, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने आवास पर 20 मिनट तक उन्हें बंधक बनाकर रखा. उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया. अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि उनकी जान को खतरा है. DM ने कहा है कि दो घंटे में अपना आवास खाली कर दो. DM के पास लखनऊ से फोन आ रहा है.
डीएम अविनाश सिंह के आवास से निकलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के साथ ब्राह्मण समाज के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. वह DM आवास से पैदल ही चलकर अपने आवास तक पहुंचे और प्रेस-कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए.
सिटी मिजस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की प्रेस-कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें..
- सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि दो घंटे मैं अपना आवास खाली करूंगा. सामान की पैकिंग हो रही है, क्योंकि यहां मेरी जान को खतरा है.
- समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडेय की कॉल आई है. उन्होंने कहा कि हम आपके साथ हैं. माता प्रसाद पांडेय मेरे माननीय हैं. उनका आशीर्वाद मिलना ही मेरे लिए बहुत बड़ी बात है.
खबर अपडेट की जा रही है.

