डिजिलॉकर (फाइल फोटो)
अगर आप 12वीं पास होने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. क्या आपके पास डिजिलॉकर है, अगर आपके पास डिजिलॉकर नहीं है तो क्या आप जानते हैं कि इसे कैसे बना सकते हैं, डिजिलॉकर कैसे आपकी 12वीं के बाद एडमिशन में मदद कर सकता हैं. अगर आप 12वीं पास हैं या एडमिशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए डिजिलॉकर (DigiLocker) बहुत उपयोगी साबित हो सकता है. जानें मिनटों में कैसे बनाएं इसमें अकाउंट.
सरकारी डिजिटल डॉक्यूमेंट स्टोरेज प्लेटफॉर्म
यह एक सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां आप अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं. इससे न सिर्फ एडमिशन की प्रक्रिया आसान होती है, बल्कि डॉक्यूमेंट खोने या डुप्लिकेट बनाने की परेशानी से भी राहत मिलती है.
डिजिलॉकर में कौन-कौन से डॉक्यूमेंट रख सकते हैं?
डिजिलॉकर में आप कई जरूरी सरकारी और शैक्षणिक दस्तावेज रख सकते हैं. इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, स्कूल की 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद और अन्य सर्टिफिकेट शामिल हैं. इसमें आपको 1 GB तक का स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिसमें आप अपने सभी डॉक्यूमेंट सुरक्षित रख सकते हैं.
पूरी तरह सुरक्षित और मान्य प्लेटफॉर्म
यह प्लेटफॉर्म सरकारी संस्थानों से जुड़ा होने के कारण पूरी तरह सुरक्षित है. डिजिलॉकर में रखे गए डॉक्यूमेंट को आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट संस्थान में वैध पहचान या प्रमाण पत्र के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं, खासकर जब कॉलेज एडमिशन या जॉब आवेदन की बात हो.
डिजिलॉकर अकाउंट कैसे बनाएं?
डिजिलॉकर बनाना बेहद आसान है.
- सबसे पहले www.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
- मोबाइल नंबर डालकर Continue पर क्लिक करें.
- इसके बाद फिरआए हुए OTP को दर्ज करें और Verify करें.
- अब अपना यूज़रनेम और पासवर्ड सेट करें.
- अकाउंट एक्टिव करने के लिए 12 अंकों का आधार नंबर डालें और Submit करें.
आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक और OTP आएगा, उसे डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें. अब आपका डिजिलॉकर अकाउंट तैयार है. आप कभी भी लॉगिन करके अपने डॉक्यूमेंट अपलोड, डाउनलोड या शेयर कर सकते हैं.
यह खबर भी पढ़ें-RRB NTPC 12th Lavel Bharti 2025: आरआरबी एनटीपीसी में कितनी मिलती है सैलरी? 3058 पदों के लिए 12वी पास आज से करें आवेदन
