उत्तर प्रदेश में हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को कुचेसर चौपला से अल्लीपुर मार्ग में स्थित एक स्कूल के पीछे 21 वर्ष की एक बीए की छात्रा के लहूलुहान मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, इस युवती के मामले में नये चौंकाने वाले मोड सामने आए हैं। इस कहानी का एक सिरा थाना हाफिजापुर क्षेत्र के गांव साकिदपुर के रहने वाले युवक से जुडा है।
असल में जिसे अभी तक हत्या का प्रयास समझा जा रहा था वह वास्तव प्रेम प्रसंग में निजी विवाद में उठाया गया आत्मघाती कदम है। कलह की वजह थी युवती का प्रेमी पर शादी का दबाव बनाना जिसके चलते युवक ने बात-चीत बंद कर दी थी। इन सब से ठेस खाकर और निराशा में आकर प्रेमिका ने खुद ही धारदार ब्लेड से अपना गला और हाथ काट डाला।
युवती की पहचान गांव बनखंडा की बताई जा रही है जो कि मंगलवार को सुबह 9:30 बजे घर से कोचिंग के लिए निकली थी। पिता दिनेश कुमार के अनुसार किसी अंजान ने रास्ते में अचानक उनकी पुत्री पर हमला किया, साथ ही हत्या का भी प्रयास किया , मगर मामले में अस्पष्टता दिखने पर पुलिस ने और तफतीश और पूछताछ में युवती ने स्वयं बताया की घरवालों के डर से उसने झूठ कहा था असलियत में प्रेमी के बात बंद करने की वजह से उसने खुदकुशी का प्रयास किया।
सूत्रों के अनुसार युवती अपने घर की बडी बेटी है और प्रेमी घर का मंझला बेटा है इसी कारण दोनों के मध्य विवाह को लेकर विवाद होने लगे। हालांकि युवक ने आश्वासन दिया था कि बडे भाई के विवाह के बाद हम दोनों भी शादी कर लेंगे किंतु युवती नहीं मानी और विवाद होते रहे और तंग आकर प्रेमी ने बात करना बंद कर दी थी,
यहीं से युवती मानसिक तनाव में घिरी रहने लगी और मंगलवार को कोचिंग का कह कर उसने सरसों के खेत में जाकर आत्महत्या कि कोशिश की।
सीओ वरुण मिश्रा, कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह मामले की पूरी छानबीन कर रहे हैं, पुलिस की जांच और युवक पक्ष से पूछताछ जारी है। आगे की करवाई के तहत छोटे से छोटे सबूतों को इकठ्ठा किया जा रहा है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
सूत्र : दैनिक जागरण, थाना बाबूगड़
रिपोर्ट – कामाक्षी जोशी

