सड़क पर टहलता नजर आया उमर
दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद अब तक कई खुलासे हो चुके हैं. धमाके को लेकर हर रोज नए वीडियोज भी सामने आ रहे हैं. अब इस बीच पहली बार किसी वीडियो में आतंकी डॉ. उमर को साफ तौर पर देखा गया है. इसमें वह टहलते हुए दिखाई दे रहा है. उमर को अरुणा आसिफ अली रोड पर आतंकी उमर को देखा गया है.
आतंकी उमर ने ही लाल किले के पास धमाके को अंजाम दिया था. इस धमाके से पहले वह दिल्ली के कई इलाकों में गया था. पुलिस को अब तक वह 50 से ज्यादा सीसीटीवी में नजर आ चुका है. हालांकि उसकी मौत भी उसी धमाके में हो गई थी. पुलिस ने उसकी मां के डीएनए सैंपल का टेस्ट करके पुष्टि की है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उमर का एक नया फुटेज मिला है, जिसमें वह पुरानी दिल्ली की फैज इलाजी तुर्कमान मस्जिद में नजर आया था. यह दावा किया जा रहा है कि उमर करीब 10 मिनट तक मस्जिद में ही था. इसके बाद वह कार को ब्लास्ट के लिए लेकर निकल गया था.
खबर अपडेट की जा रही है…

