दरभंगा विधानसभा सीट.
दरभंगा विधानसभा चुनाव 2025 Voting Percentage Live Updates: बिहार चुनाव के पहले चरण में राज्य की 121 विधानसभा सीटों के साथ ही दरभंगा विधानसभा सीट पर गुरुवार को मतदान होगा. इस सीट पर बीजेपी के संजय सरावगी, वीआईपी के उमेश सहनी, द प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी और जनसुराज पार्टी के राकेश मिश्रा सहित कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी के संजय सरावगी वर्तमान में इस सीट से भाजपा के विधायक हैं.
संजय सरावगी लगातार 2005 से इस सीट पर जीत हासिल कर रहे हैं और विधायक चुने जाते रहे हैं. वह पांच बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं और छठवीं बार फिर से चुनावी मैदान में हैं.
Live Updates:
7.38 AM: पुष्पम प्रिया की तैयारी
मिथिला के प्रसिद्ध सामा-चकेवा त्योहार के विसर्जन कार्यक्रम में आज अपने मुहल्ले की स्त्रियों के साथ देर रात शामिल हुई। सभी भाई-बहनों को अक्षुण्ण प्रेम बना रहे। मिथिला संस्कृति सबको समाहित करती है चाहे रंग, रूप, भेष-भूषा, जाति-समुदाय कुछ भी हो, पहले आप मैथिल होते हैं फिर कुछ और। pic.twitter.com/CmIwjOWTR7
— Pushpam Priya Choudhary (@pushpampc13) November 5, 2025
7.01 AM: दरभंगा सीट पर वोटिंग जारी है, लोगों में वोट को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है.
6.49 AM: हाई प्रोफाइल दरभंगा सीट पर वोटर्स मतदान केंद्र पहुंचने लगे हैं.
बीजेपी का गढ़ माना जाता है दरभंगा
पार्टी ने उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाया है, जबकि 2020 में द प्लुरल्स पार्टी बनाने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी चुनावी मैदान में अपना भाग्य अजमा रही हैं. लंदन ने लौटीं पुष्पम प्रिया चौधरी विदेश से लौटी हैं और बिहार में बदलाव की वकालत कर रही हैं. वह जदयू के पूर्व विधायक विनोद कुमार चौधरी की पुत्री हैं और उनके दादा उमाकांत चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोगी रह चुके हैं.
दरभंगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है. इसके अंतर्गत दरभंगा नगर निगम; दरभंगा सामुदायिक विकास खंड की कबीर चक, कंसी, रानीपुर, सारा महमद, शीशो पूर्व, शीशो पश्चिम, बासुदेवपुर, सहबाजपुर ग्राम पंचायतें आदि आती हैं.राजनीतिक रूप से यह सीट काफी अहम है और बीजेपी का गढ माना जाता है.
जानें पिछले विधानसभा चुनावों के परिणाम
पिछले विधानसभा चुनाव 2020 भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय सरावगी ने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार अमर नाथ गामी को पराजित किया था और इस सीट पर जीत हासिल की थी. उन्हें 49.32 फीसदी मत प्रतिशत के साथ 84,144 मत मिले थे. जबकि अमर नाथ गामी को 43.08 फीसदी मत के साथ 73,505 वोट मिले थे.
वहीं, इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शंकर कुमार झा तीसरे नंबर पर रहे थे. उन्हें 1.62 फीसदी मत शेयर के साथ 2,757 मत मिले थे. इस चुनाव के दौरान 55.79 प्रतिशत मतदान हुआ था.
इससे पहले 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार संजय सरावगी ने जीत हासिल की थी. उन्हें 77,776 मत मिले थे, जबकि राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार के ओम प्रकाश खेरिया को 70,316 मत हासिल कर दूसरे नंबर पर रहे थे. इस चुनाव के दौरान 57.76 प्रतिशत मतदान हुआ था.

