पूर्व कैबिनेट मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक.
महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) समेत सभी 29 निकाय चुनावों के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं. इस बीच सामने आया है कि नवाब मलिक के भाई कप्तान मालिक चुनाव हार गए हैं. कप्तान मलिक ने कुर्ला वेस्ट से चुनाव लड़ा था. पूर्व मंत्री नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है. अजित पवार गुट ने कप्तान मलिक पर बड़ा दांव खेला था. लेकिन, हार का सामना करना पड़ा है.
इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अशरफ आजमी ने बड़ी जीत दर्ज की है. अशरफ आजमी की जीत को इलाके में कांग्रेस के लिए अहम सफलता माना जा रहा है, क्योंकि यहां मुकाबला काफी दिलचस्प और कड़ा था.
कौन-कौन था उम्मीदवार?
- इस सीट पर कांग्रेस से अशरफ आजमी
- बीजेपी के रुपेश नारायण पवार
- एनसीपी के कप्तान मलिक
- एनसीपी (एसपी) के अभिजीत दिलीप कांबले मैदान में थे.
नवाब मलिक परिवार को लेकर विवाद
चुनाव में नवाब मलिक काफी सुर्खियों में बने रहे. इन चुनावों में नवाब मलिक और उनके परिवार को लेकर पहले से ही काफी विवाद चल रहा था, क्योंकि उनके परिवार के कई सदस्यों को टिकट दिए जाने पर सवाल उठे थे. नवाब मालिक के परिवार से 3 सदस्यों को टिकट दिए जाने पर बवाल मच गया था. अब कप्तान मलिक की हार को इसी पूरे विवाद और चुनावी माहौल से जोड़कर देखा जा रहा है. चुनाव नतीजों के साथ ही यह साफ हो गया है कि मतदाताओं ने इस बार अलग फैसला लिया है, जिसका असर बड़े नेताओं और उनके परिवारों पर भी पड़ा है.
वहीं, दूसरी तरफ अरुण गवली की बेटी योगिता गवली की भी हार हुई है. उन्होंने मुंबई के बायकला 207 से चुनाव लड़ा था. यहां से BJP के रोहिदास लोखंडे ने जीत हासिल की है.

