बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना में GEN Z में कौन आगे?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा Gen Z उम्मीदवारों की है. 25 से 30 वर्ष तक की उम्र के युवा बड़ी संख्या में पहली बार चुनावी मैदान में हैं. राजनीतिक दलों ने माना कि युवा मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए युवा उम्मीदवार एक प्रभावी चेहरा बन सकते हैं, इसलिए हर बड़ी पार्टी ने अपने टिकट पर युवाओं को चुनावी मैदान में उतारा. अलीनगर से बीजेपी की युवा चेहरा मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं.
Bihar Gen-Z-Candidates Result Live Updates…
- अलीनग से मैथली ठाकुर 4113 वोटों से लीड कर रही हैं. इस सीट पर 3 राउंड की वोटिंग पूरी हो चुकी है.
बीजेपी का युवा ब्रिगेड
बीजेपी भी इस चुनाव में Gen Z को आगे ला रही है. दरभंगा जिले की अलीनगर सीट से 25 साल की मैथिली ठाकुर पहली बार चुनाव मैदान में हैं. वहीं भोजपुर जिले की शाहपुर सीट से 30 साल के राकेश रंजन को टिकट दिया गया है.
जेडीयू के युवा उम्मीदवार
जेडीयू ने भी कई युवा चेहरों को मौका दिया है. समस्तीपुर की विभूतिनगर सीट से 27 साल की रवीना कुशवाहा अपनी किस्मत आजमा रही हैं. मुजफ्फरपुर की सकरा सीट से 30 साल के आदित्य कुमार को मैदान में उतारा गया है. इसके अलावा गायघाट सीट से 30 साल की कोमल कुशवाहा चुनाव लड़ रही हैं.
एलजेपी (रामविलास) और CPI-ML के युवा चेहरे
पटना की फतुहा सीट से एलजेपी (रामविलास) ने 29 साल की रूपा कुमारी को मौका दिया है. जबकि गोपालगंज जिले की भोरे सीट से CPI (ML-L) ने 29 साल के धनंजय कुमार को टिकट दिया है.
आरजेडी के Gen Z उम्मीदवार
आरजेडी ने इस बार कई युवा उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है. इसमें 26 साल की तनुश्री कुमारी को बाराचट्टी से टिकट दिया गया है. वैशाली जिले की लालगंज सीट से 28 साल की शिवानी, जो मुन्ना शुक्ला की बेटी हैं, चुनाव लड़ रही हैं. भोजपुर जिले की संदेश सीट से 28 साल के दीपू सिंह मैदान में हैं, जबकि नालंदा की अस्थावां सीट से 29 साल के रविरंजन को टिकट मिला है.
कांग्रेस का Gen Z उम्मीदवार
कांग्रेस ने युवा नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए 25 साल के नवीन कुमार को टिकट दिया है. वे 2025 के चुनाव में कांग्रेस के सबसे युवा चेहरों में से एक बनकर उभरे हैं.
Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates: बिहार चुनाव का पल-पल का अपडेट यहां पढ़ें…

