आज की ताजा खबर
बिहार के चुनावी समर के बीच हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. मोकामा के घोसवरी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि जिसकी हत्या हुई है वो प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का समर्थक है. इस घटना को उस वक्त को अंजाम दिया गया जब निर्दलीय प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी का चुनाव प्रचार मोकामा टाल इलाके में चल रहा था.
इसी दौरान दो गुटों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, झड़प के दौरान दोनों ओर से गोलियां भी चलीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस फायरिंग में दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
खबर अपडेट की जा रही है…
