Rohit Sharma Virat Kohli Bcci Order PtiImage Credit source: PTI
भारतीय क्रिकेट टीम के किन सितारों को इस साल कितना पैसा मिलेगा, इस पर फैसला हो चुका है. हर साल की तरह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नए सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट्स पर फैसला ले लिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा इंटरनेशनल सीजन के लिए भारतीय बोर्ड ने 30 खिलाड़ियों के नाम तय कर लिए हैं, जिसमें सबसे खास फैसला पूर्व कप्तानों, विराट कोहली और रोहित शर्मा, को लेकर किया गया है. कोहली और रोहित को A+ ग्रेड से डिमोट करते हुए सीधे B ग्रेड में धकेल दिया गया है. जैसा कि दावा किया जा रहा था, BCCI ने A+ ग्रेड को खत्म कर दिया है और अब सिर्फ 3 ग्रेड होंगे- A, B, C.
सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के लिए चुने गए 30 नाम
ग्रेड-A: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा
ग्रेड-B: विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, वॉशिंगटन सुंदर, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और श्रेयस अय्यर.
ग्रेड-C: तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, ध्रुव जुरैल, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, ऋतुराज गायकवाड़, रवि बिश्नोई और साई सुदर्शन.
(खबर अपडेट हो रही है)

