बिग बैश से बाहर (Photo: PTI)Image Credit source: PTI
भारत के पूर्व क्रिकेट आर. अश्विन बिग बैश लीग से बाहर हो गए हैं. अश्विन बिग बैश 2025-26 में डेब्यू करने वाले थे. लेकिन, ऑस्ट्रेलिया की T20 लीग में अपना पहला मैच खेलने से पहले ही भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर को उससे हटना पड़ा है. अश्विन को इंजरी के चलते BBL से बाहर होना पड़ा है. उन्हें 2025-26 सीजन के लिए सिडनी थंडर टीम ने खुद से जोड़ा था.
अश्विन को घुटने में लगी चोट
अश्विन को घुटने में इंजरी के चलते लीग से बाहर होना पड़ा है. अश्विन को ये चोट चेन्नई में लगी.इससे पहले सिडनी थंडर से हुए करार के बाद उनके बिग बैश 2025-26 में पूरे सीजन खेलने के आसार थे. ऑस्ट्रेलिया की T20 लीग में खेलने वाले अश्विन पहले भारतीय मेंस क्रिकेटर बनने जा रहे थे.

