बाबर आजम को मिली T20I टीम में जगह. (Photo-PTI)
Babar Azam Returns: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 3 T20I मैचों की सीरीज की शुरुआत 28 अक्टूबर से होने जा रही है. इसके लिए पाकिस्तान की T20I टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस टीम में बाबर आजम की वापसी हुई है. वो करीब 10 महीने के बाद इस फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आएंगे. टीम के कप्तान सलमान आगा ही होंगे. इस दौरान स्टार तेज गेंदबाज को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. इस गेंदबाज ने एशिया कप के फाइनल में काफी खराब गेंदबाजी की थी.
बाबर आजम के लिए बड़ी खुशखबरी
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान बड़ी खुशखबरी मिली है. उनको इस टीम के खिलाफ 28 अक्टूबर से शुरू होने वाली 3 T20I सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया है.
पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय बदलाव की बयार चल रही है, क्योंकि सेलेक्टर्स ने आगामी घरेलू सीजन के लिए अपनी T20I और वनडे टीम का ऐलान कर दिया है. वनडे टीम के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी बने हैं जबकि T20I टीम की कप्तान एक बार फिर सलमान आगा के हाथों में होगी.
T20I वर्ल्ड कप से पहले बाबर आजम को मिला मौका
बाबर ने आखिरी बार दिसंबर 2024 में T20I मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही खेला था. इसके बाद से वो टीम से बाहर थे. हालांकि ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि उनके टीम से बाहर होने की वजह से पाकिस्तान ने एशिया कप में खराब प्रदर्शन किया था. 29 साल का ये खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I और श्रीलंका- जिम्बाब्वे के साथ ट्राई सीरीज में खेलते नजर आएगा.
खबर अपडेट की जा रही है…..
