Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
भारत ने बुधवार को सऊदी अरब में एनर्जी सुविधाओं पर यमन के हूथी विद्रोहियों के हमलों की निंदा की। भारत ने कहा कि ऐसे हमलों से क्षेत्रीय सुरक्षा कमज़ोर होती है और बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य में नेविगेशन की आज़ादी को खतरा पैदा होता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की ये टिप्पणियां भारतीय पक्ष की ओर से पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया थीं। इससे पहले मंगलवार को हूतियों ने कहा था कि उन्होंने एक बड़े ऑपरेशन के तहत दक्षिणी सऊदी अरब में तेल की दिग्गज कंपनी सऊदी अरामको की ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाया है। सऊदी अधिकारियों ने बताया कि इन हमलों…
(योषिता सिंह) संयुक्त राष्ट्र, नौ सितंबर संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष खलीलुर रहमान ने इस विश्व निकाय खासकर सुरक्षा परिषद में ‘‘सार्थक’’ सुधारों का आह्वान किया है, ताकि इसे ‘‘भविष्य के लिए और अधिक सक्षम’’ बनाया जा सके तथा लोगों का उस पर भरोसा फिर से कायम हो। मंगलवार को महासभा के 81वें सत्र के अध्यक्ष का पद संभालने वाले रहमान यहां एक संवाददाता सम्मेलन में ‘पीटीआई’ के सवाल का जवाब दे रहे थे। उनसे पूछा गया था कि उनकी अध्यक्षता लंबे समय से अटकी और धीमी गति से आगे बढ़ रही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की प्रक्रिया…
न्यूयॉर्क, नौ सितंबर (एपी) फेसबुक और इंस्टाग्राम के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा ने मंगलवार को निजी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एजेंट ‘म्यूज’ पेश किया। यह सेवा 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए है, जो रोजमर्रा के कामों जैसे दिनचर्या, खरीदारी और दीर्घकालिक लक्ष्यों को कार्ययोजना में बदलने में मदद चाहने वालों के लिए बनाई गई है। मेटा ने अपने इस एआई एजेंट की सुरक्षा और गोपनीयता सुविधाओं पर विशेष जोर दिया है।कंपनी के अनुसार, फिलहाल ‘म्यूज’ केवल अमेरिका में उपलब्ध है। यह एक सुरक्षित वर्चुअल मशीन पर काम करता है, जिसमें एआई एजेंट और उपयोगकर्ता का डेटा…
साल 2018 में ओटीटी (ओवर-द-टॉप) प्लेटफॉर्म पर शुरू हुआ ‘मिर्जापुर’ का सफर अब बड़े पर्दे पर भी सफलता के नए कीर्तिमान रच रहा है। चार सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की शानदार कमाई कर ली है। इस फिल्म में अभिनेता पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु समेत कई कलाकारों ने भूमिका निभाई है। यह फिल्म चार सितंबर को रिलीज की गई। इसी के साथ 2018 में ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के साथ शुरू हुआ यह सिलसिला बड़े पर्दे तक पहुंच गया। ओटीटी पर ‘मिर्जापुर’ के तीन सीजन…
(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, नौ सितंबर पाकिस्तान ने कहा है कि इसमें ‘‘कोई संशय नहीं होना चाहिए’’ कि नवगठित ‘मक्का रक्षा गठबंधन’ के तीन सदस्यों में से किसी एक पर हमला सभी पर हमला माना जाएगा। इसके साथ ही उसने चेतावनी दी कि सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद यह समझौता लागू हो सकता है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का मंगलवार को यह बयान सऊदी अरब पर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा मिसाइल व ड्रोन हमले किए जाने के कुछ ही घंटे बाद आया।इन हमलों में शहरी, आर्थिक व ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया और कम…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कनाडा के साथ व्यापार विवाद को और बढ़ा दिया। उन्होंने कनाडाई उत्पादों पर नई पाबंदियां लगाने और कई अन्य उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने का आदेश दिया। एक नए एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के तहत, 15 सितंबर से गद्दों, मोटरबोट और गोल्फ कार्ट जैसे कनाडाई उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। अलग आदेशों के तहत, 29 सितंबर से कनाडा के कुछ शराब वाले ड्रिंक्स और डेयरी प्रोडक्ट्स (जैसे व्हे) के इंपोर्ट पर रोक लगा दी जाएगी।इसे भी पढ़ें: हनुमान का अपमान करने वाला अमीर देश बर्बाद, भारत हैरान!शराब और डेयरी पर रोकट्रंप ने इन नई पाबंदियों…
अमेरिका ने ईरान पर दो दिनों में दो बार अमेरिकी युद्धपोत पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागने का आरोप लगाने के बाद, ओमान की खाड़ी और खार्ग द्वीप के पास ईरान के पांच तेल टैंकरों पर हमला किया है। ईरान ने मंगलवार को हुए हमलों का जवाब जॉर्डन में अल-अज़राक बेस पर तैनात अमेरिकी सेना पर मिसाइलें दागकर दिया। उसने इलाके में कम से कम दो अमेरिकी जहाजों और आठ टैंकरों पर और हमले करने का भी दावा किया और कहा कि इन हमलों से “भारी नुकसान” हुआ है। ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिका और इज़राइल की जंग के छह महीने बाद खाड़ी…
(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, नौ सितंबर अमेरिका ने कथित वीजा धोखाधड़ी के मामलों के खिलाफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के अभियान के बीच चेन्नई में स्थापित आईटी कंपनी ‘कॉग्निजेंट’ द्वारा विदेशी कर्मचारियों के ग्रीन कार्ड के लिए किए जाने वाले स्थायी श्रम प्रमाणन आवेदनों (पीईआरएम) पर रोक लगा दी है। यह प्रक्रिया अमेरिका में ग्रीन कार्ड हासिल करने की दिशा में उठाया जाने वाला शुरुआती कदम माना जाता है। अमेरिकी श्रम विभाग के महानिरीक्षक एंथनी डी’एस्पसीटो ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्होंने चेन्नई में स्थापित ‘कॉग्निजेंट’ और ‘क्लाउडेरा’ के स्थायी श्रम प्रमाणन संबंधी आवेदनों पर रोक लगा दी है।डी’एस्पोसिटो ने…
एक ताकतवर देश जहां भगवान हनुमान का अपमान किया गया वो देश अब बर्बादी की कगार पर आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस देश के नेताओं को पीटने वाली एआई वीडियोस तक डाल रहे हैं। जिस देश का नागरिक दुनिया का हर व्यक्ति बनना चाहता था। उसी देश को छोड़कर अब लोग भाग रहे हैं। सोचिए एक तरफ हर जगह हनुमान अंश की धूम है। उसी वक्त इस देश के एक पत्रकार ने भारत को चिढ़ाने के लिए हनुमान जी का अपमान कर दिया। इस पत्रकार जैसे लाखों लोग इस देश में बसे हैं। यह होश उड़ा देने…
साउथ कोरिया की राजधानी सोल में दुनिया के कई देशों के रक्षाधिकारियों का बड़ा मंच लगा था। चर्चा हो रही थी अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और समुद्री चुनौतियों की। फिलीपींस के डिफेंस सेक्रेटरी गिलबर्टो टोडेरो भी मंच पर मौजूद थे और अपने देश के सामने मौजूद समुद्री खतरों की बात कर रहे थे। तभी ऑडियंस की तरफ से चीन की स्थिति वाला एक नोट उन्हें दिया गया। नोट में लिखा था कि 2016 में साउथ चाइना सी को लेकर आया अंतरराष्ट्रीय फैसला गैरकानूनी है। चीन उसे नहीं मानता और उसकी कोई बाधिकारी ताकत नहीं है। गिलबर्टों ने पर्ची पढ़ी और फिर चीन…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
