भारत का नॉर्थ ईस्ट अपनी अनोखी संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। इन खूबसूरत राज्यों में अरुणाचल प्रदेश भी शामिल है। जिसको अक्सर हरे-भरे जंगलों, नदियों, बर्फ से ढकी पहाड़ियों और झरनों की वजह से प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग कहा जाता है। ऐसे में अगर आप भी भीड़भाड़ से दूर किसी शांत और रोमांचक जगह की यात्रा करना चाहती हैं, तो अरुणाचल प्रदेश को अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।
यहां पर आपको हिमालय की शानदार चोटियों से लेकर खूबसूरत घाटियां, प्राचीन बौद्ध मठ और स्थानीय जनजातीय संस्कृति भी देखने को मिलेगी। तवांग, बोमडिला, जीरो वैली और सेला पास जैसे पर्यटन स्थल आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे।
इसे भी पढ़ें: Nainital से Bhimtal तक, Lucknow के पास Summer Vacation के लिए बेहतरीन हैं ये 4 जगहें
क्यों खास है अरुणाचल प्रदेश
हिमालय की खूबसूरती
अरुणाचल प्रदेश में आपको हिमालय का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। बादलों से घिरी चोटियों, घने जंगल, ऊंचे पहाड़ और घुमावदार पहाड़ी आपकी रोड ट्रिप को यादगार बना देंगी।
सुबह के समय जब पहाड़ों पर धूप पड़ती है, तो यह नजारा बेहद आकर्षक और खूबसूरत नजर आता है। फोटोग्राफी पंसद करने वाले लोगों को यहां पर कई शानदार दृश्य देखने को मिल जाएंगे।
तवांग
यह अरुणाचल प्रदेश के सबसे फेमस पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां पर स्थित तवांग मठ ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद अहम माना जाता है। पहाड़ों के बीत स्थित यह क्षेत्र अपने शांत वातावरण और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है।
तवांग की यात्रा के दौरान आपको रास्ते में पहाड़ी नजारे और ऊंचाई वाले क्षेत्र देखने को मिलेंगे।
सेला पास
ऊंचाई पर स्थित सेला पास अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए फेमस है। यहां पर बर्फ से ढके पहाड़ और झीलों का नजारा आपका मन मोह लेंगे।
हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम तेजी से बदल जाता है। इसलिए यात्रा से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।
जीरो वैली
जीरो वैली अपने शांत वातावरण और हरियाली के लिए जाना जाता है। यहां के खूबसूरत पहाड़, खेत और स्थानीय संस्कृति आपको एकदम अलग अनुभव देते हैं।
जो लोग प्रकृति के करीब समय बिताना चाहते हैं, उनके लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है।
अनोखी जनजातीय संस्कृति
बता दें कि अरुणाचल प्रदेश की सबसे बड़ी खासियत में से एक यहां की विविध जनजातीय संस्कृति है। राज्य में अलग-अलग समुदायों की अपनी परंपराएं, त्योहार, भाषा, पहनावा और खान हैं।
इसके अलावा आप यहां पर स्थानीय त्योहारों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान यहां की की विविधता को करीब से जान सकते हैं।
एडवेंचर लवर्स के लिए है खास
कैंपिंग, फोटोग्राफी, पहाड़ी ट्रैकिंग और प्रकृति के करीब रहने की इच्छा रखने वाले अरुणाचल प्रदेश की यात्रा को रोमांचक बना सकते हैं। हालांकि कुछ इलाकों में स्थानीय नियम और परमिट लागू होते हैं, इसिलए यात्रा से पहले ऑफिशियल दिशा-निर्देश जरूर देख लें।
शहरों की भीड़ से दूर मिलेगा सुकून
अगर आप भी कुछ दिनों के लिए शहर की भागदौड़ से दूर जाना चाहते हैं, तो आपको अरुणाचल प्रदेश प्रकृति के बीच सुकून का अनुभव दे सकता है। यहां पर पहाड़ों की शांति और साफ वातावरण आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
अरुणाचल प्रदेश की यात्रा करने से पहले यहां के मौसम, सड़क की स्थिति, स्थानीय यात्रा के नियम और परमिट आदि की जानकारी कर लें।
पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक से मौसम बदल जाता है, इसलिए दवाएं और कपड़े आदि रखें।

