तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम (Photo: PTI)
Australia vs England: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. चौंकाने वाली बात ये रही कि इस टेस्ट में भी उस्मान ख्वाजा की टीम में वापसी नहीं हो सकी. ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने ख्वाजा को तीसरे टेस्ट से भी बाहर रखा है. उस्मान ख्वाजा को लेकर पैट कमिंस ने बयान दिया था कि 39 साल के बल्लेबाज का करियर अभी खत्म नहीं हुआ. लेकिन, जिस तरह की सिचुएशन बन रही है, उसे देख लगता यही है कि ख्वाजा के लिए टीम में वापसी अब मुश्किल होने वाली है.
एशेज के पहले टेस्ट के बाद से ही टीम से बाहर
उस्मान ख्वाजा की भूमिका ऑस्ट्रेलियाई टीम में ओपनर की थी. मौजूदा एशेज सीरीज में ख्वाजा बस पहले टेस्ट में ही ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे. उसके बाद दूसरे टेस्ट में उन्हें मौका नहीं मिला. और, अब तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से भी वो बाहर है. इस फैसले के पीछे की वजह जाहिर है कहीं ना कहीं उनका खराब फॉर्म जिम्मेदार है. ख्वाजा ने सीरीज में जो पहला टेस्ट खेला, उसकी एक पारी में वो बस 2 रन ही बना सके थे.
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट एडिलेड में खेला जाना है.

