Live
प्रतिरूप फोटो
ANI
वेनेजुएला की राजधानी काराकस में कई विस्फोटों के बाद राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है, जिसे कोलंबिया ने मिसाइल हमला बताया है। कोलंबिया के राष्ट्रपति ने स्थिति पर चर्चा के लिए OAS और संयुक्त राष्ट्र की तत्काल बैठक बुलाने की मांग की है।
शनिवार तड़के राजधानी काराकास में बम धमाकों की खबरों के बाद वेनेजुएला में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने वेनेजुएला में हुए विस्फोटों और सैन्य गतिविधियों की पुष्टि की और स्थिति से निपटने के लिए अमेरिकी राज्यों के संगठन (ओएएस) और संयुक्त राष्ट्र की आपातकालीन बैठकें बुलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “इस समय काराकास पर बमबारी हो रही है। पूरी दुनिया को सूचित किया जाता है कि उन्होंने वेनेजुएला पर हमला किया है। वे मिसाइलों से बमबारी कर रहे हैं।”
शुक्रवार को वेनेजुएला ने कहा था कि वह मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए अमेरिका के साथ एक समझौते पर बातचीत के लिए तैयार है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने पहले से रिकॉर्ड किए गए और बृहस्पतिवार को प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला में सरकार बदलने के लिए दबाव बनाना और उसके विशाल तेल भंडार तक पहुंच हासिल करना चाहता है। उन्होंने कहा था कि दबाव बनाने का यह अभियान अगस्त में कैरिबियाई सागर में बड़े पैमाने पर अमेरिकी सैन्य तैनाती के साथ शुरू हुआ था और कई महीनों से जारी है।
|
Today 14:27 |
वेनेजुएला सरकार ने अमेरिका पर कई राज्यों में असैन्य, सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले का आरोप लगायावेनेजुएला की राजधानी काराकस में कम ऊंचाई पर उड़ते कई विमानों और कम से कम सात विस्फोटों की आवाज सुनी गई। शुक्रवार देर रात स्थानीय समयानुसार करीब दो बजे हुई इस घटना को लेकर टिप्पणी करते हुए वेनेजुएला सरकार ने अमेरिका पर कई राज्यों में सैन्य तथा सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने का आरोप लगाया। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन से जब इस मामले में टिप्पणी करने का अनुरोध किया गया तो उसने यह अनुरोध ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) से करने को कहा। ‘व्हाइट हाउस’ ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस बीच, अमेरिकी संघीय विमानन प्राधिकरण (एफएए) ने ‘‘जारी सैन्य गतिविधि’’ का हवाला देते हुए काराकस में विस्फोटों से पहले वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र में अमेरिकी वाणिज्यिक उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया। |
अन्य न्यूज़

