अरवल विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 Live Updates: बिहार में विधानसभा चुनाव में अरवल विधानसभा सीट के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. उम्मीद है कि थोड़ी ही देर में शुरूआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे. 2 चरणों में वोटिंग के बाद सभी की नजर चुनाव परिणाम पर लगी हुई है. मतगणना के दौरान सुचिता बनाए रखने के लिए मतगणना केंद्र एवं आसपास में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.
Live Updates:
10.00: अरवल विधानसभा सीट पर बीजेपी के मनोज कुमार ने 3200 से अधिक वोटों से बढ़त हासिल कर ली है. पहले राउंंडकी मतगणना में उन्होंने सीपीआई एमएल के महानंद सिंह को पछाड़ दिया है.
10.50: इस सीट पर दो राउंड की मतगणना के परिणाम आ चुके हैं. इस सीट पर बीजेपी के मनोज कुमार 6577 वोट पाकर आगे चल रहे हैं. वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सीपीआई एमएल के महानंद सिंह 144 वोटों से पीछे छूट गए हैं.
11.20: इस सीट पर तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद एक बार फिर सीपीआई एमएल के महानंद सिंह ने बढ़त बना ली है. वह 10548 वोट पाकर बीजेपी उम्मीदवार मनोज कुमार सिंह को 1347 वोटों से पीछे छोड़ दिया है.
इस सीट पर 5 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है. अब तक सीपीआई एमएल के महानंद सिंह 16839 वोट पाकर 1300 वोटों से बढ़त हासिल कर ली है. उन्हें बीजेपी के मनोज कुमार सिंह टक्कर देते नजर आ रहे हैं.
अरवल विधानसभा सीट पर इस बार बीजेपी और CPI(ML)L के बीच अहम मुकाबला है. मनोज कुमार और महानंद सिंह आमने-सामने हैं. मनोज कुमार सत्तारुढ़ एनडीए की ओर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर मैदान में उतरे जबकि उनके सामने महानंद सिंह ने महागठबंधन की ओर से CPI(ML)L के टिकट से अपनी चुनौती पेश की. बिहार में इस बार वोटिंग 6 और 11 नवंबर को कराई गई. अरवल जिले में दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को वोट डाले गए. इस चरण में 11 नवंबर को वोट डाले गए थे.
ये भी पढ़ें:Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates: NDA की शानदार शुरुआत, 20 के पार हुआ गठबंधन
2020 में कैसा रहा यहां का चुनाव
साल 2020 के चुनाव में अरवल विधानसभा सीट पर वाम दल का कब्जा हुआ था. यहां पर चुनाव मैदान में 23 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन CPI(ML)L और बीजेपी के बीच ही आपसी टक्कर हुई थी. बीजेपी के प्रत्याशी दीपक कुमार शर्मा को CPI(ML)L के महानंद सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. महानंद ने करीब 20 हजार मतों के अंतर से विजयी हुए थे. CPI(ML)L के महानंद सिंह को 68,286 वोट मिले तो बीजेपी के दीपक कुमार शर्मा के खाते में 48,336 वोट आए.
ये भी पढ़ेंःविधानसभा चुनाव परिणाम की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.
अरवल में किसी दल का दबदबा नहीं
अरवल सीट के राजनीतिक इतिहास को देखें तो यहां पर किसी एक दल का दबदबा नहीं रहा है. बारी-बारी से यहां पर राजनीतिक दलों को जीत मिलती रही है. 90 के दशक के बाद की राजनीति में 5 दलों को अलग-अलग दौर में जीत मिल चुकी है. यहीं से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कृष्ण नंदन प्रसाद सिंह ने जीत की हैट्रिक लगाई थी. उन्होंने 1980, 1985 और 1990 में लगातार जीत हासिल की थी.
फिर 1995 में जनता दल के रविंद्र सिंह कुशवाहा विजयी हुए. इसके बाद 2000 में आरजेडी के अखिलेश प्रसाद सिंह विधायक चुने गए. 2005 में लोक जनशक्ति पार्टी के खाते में दोनों जीत गई. 2010 में बीजेपी के चितंरजन कुमार ने जीत हासिल कर पार्टी के लिए खाता खोला. 2015 में रविंद्र सिंह कुशवाहा ने आरजेडी के लिए जीत हासिल की. लेकिन 2020 में यह सीट वाम दल के खाते में चली गई. CPI(ML)L के महानंद सिंह विधायक बने.

