Whatsapp On Apple WatchImage Credit source: WhatsApp
WhatsApp on Apple Watch: लंबे इंतजार के बाद व्हाट्सएप ने आखिरकार Apple Watch के लिए अपना डेडिकेटेड ऐप लॉन्च कर दिया है. अब यूजर सीधे अपनी कलाई से मैसेज भेज सकते हैं, वॉयस नोट रिकॉर्ड कर सकते हैं और इमोजी के साथ रिएक्ट भी कर सकते हैं. यह अपडेट Apple Watch यूजर्स के लिए सिर्फ नोटिफिकेशन देखने से आगे जाकर एक पूरा मैसेजिंग एक्सपीरियंस लाता है.
Apple Watch में व्हाट्सएप इंस्टॉल करने का आसान तरीका
अगर आपके iPhone में Automatic App Install फीचर ऑन है, तो व्हाट्सएप अपडेट होते ही अपने आप Apple Watch में भी इंस्टॉल हो जाएगा. लेकिन अगर नहीं, तो आप इसे मैन्युअली भी इंस्टॉल कर सकते हैं. इसके लिए एपल वॉच में App Store खोलें, व्हाट्सएप सर्च करें और Install टैप करें. वैकल्पिक रूप से, iPhone के Watch ऐप में जाएं, My Watch टैब खोलें, व्हाट्सएप तक स्क्रॉल करें और Install पर क्लिक करें.
नोटिफिकेशन सेटिंग्स से बढ़ेगा एक्सपीरियंस
एपल वॉच में व्हाट्सएप का पूरा लाभ उठाने के लिए नोटिफिकेशन सेटिंग्स सही होना जरूरी है. iPhone की Settings में जाएं फिर Notifications सेक्शन में से WhatsApp ऐप पर जाएं और Allow Notifications को ऑन करें. फिर Watch ऐप में Notifications सेक्शन खोलें और Mirror iPhone alerts from में WhatsApp टॉगल करें. इससे आपके iPhone पर आने वाले सभी मैसेज और कॉल अलर्ट तुरंत वॉच पर भी दिखेंगे.
कलाई से ही भेजें मैसेज, वॉयस नोट और रिएक्शन
व्हाट्सएप इंस्टॉल होने के बाद यूजर अब सीधे वॉच से मैसेज पढ़ सकते हैं और रिप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए वॉइस डिक्टेशन, स्क्रिबल या इमोजी का इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही वॉच के माइक्रोफोन से वॉयस नोट भेजना भी संभव है. यूजर फोटो, स्टिकर्स और मैसेज प्रीव्यू देख सकते हैं और कॉल नोटिफिकेशन आने पर उन्हें रिजेक्ट भी कर सकते हैं.
नया अपडेट लाया नया व्हाट्सएप एक्सपीरिसंय
यह अपडेट व्हाट्सएप और Apple Watch दोनों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है. पहले जहां यूजर केवल नोटिफिकेशन देख पाते थे, अब वे रियल-टाइम चैटिंग, वॉयस नोट्स और इमोजी रिएक्शंस का आनंद ले सकेंगे. व्हाट्सएप का यह नया Apple Watch ऐप iOS और watchOS दोनों प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है.

