28 Jan 2026 10:53 AM (IST)
बारामती हादसे को लेकर PM मोदी दुखी
PM नरेंद्र मोदी ने बारामती प्लेन हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ अन्य लोगों के निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा, “बारामती में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुख हुआ. इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं. दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और हिम्मत मिले, इसके लिए प्रार्थना करता हूं.”
28 Jan 2026 10:47 AM (IST)
अजित पवार लोगों के नेता थेः PM मोदी
PM नरेंद्र मोदी ने बारामती प्लेन हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर शोक जताया. उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, “अजित पवार जनता के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था. महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था. प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था. उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है. उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं. ओम शांति.”
Shri Ajit Pawar Ji was a leader of the people, having a strong grassroots level connect. He was widely respected as a hardworking personality at the forefront of serving the people of Maharashtra. His understanding of administrative matters and passion for empowering the poor and pic.twitter.com/mdgwwGzw4R
— Narendra Modi (@narendramodi) January 28, 2026
28 Jan 2026 10:45 AM (IST)
अजित पवार के निधन की खबर सुन भावुक हो गए अनिल देशमुख
नागपुर में NCP (शरद पवार) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख, उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत की खबर सुनकर भावुक हो गए और उनके पास शब्द नहीं थे.
28 Jan 2026 10:42 AM (IST)
अजित का परिवार बारामती के लिए हो रहा रवाना
बारामती में प्लेन हादसे के बाद NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का परिवार – पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार दिल्ली से बारामती (महाराष्ट्र) के लिए रवाना हो रहे हैं.

