निशिकांत दुबे और राहुल गांधी
लोकसभा में बजट सत्र के दौरान में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसद में दिए बयान को लेकर घमासान मचा हुआ है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है. निशिकांत दुबे ने कहा कि उन्होंने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ एक प्रस्ताव (मोषन) पेश किया है. दुबे का आरोप है कि राहुल गांधी ऐसी ताकतों की मदद से देश को गुमराह कर रहे हैं, जो भारत को नुकसान पहुंचाना चाहती हैं.
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने अपने प्रस्ताव में ये भी मांग की है कि राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता को खत्म कर दिया जाए. इसके साथ ही आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध भी लगाने की मांग की है. सांसद निशिकांत ने स्पीकर से मांग की है कि उनका सब्सटेंटिव मोशन स्वीकार किया जाए.
#WATCH | On LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi’s statement in Parliament, BJP MP Nishikant Dubey says,” I have moved a motion in Lok Sabha today against Rahul Gandhi on how he is misleading the nation with the help of forces like Soros, who want to harm the nation. In the motion I have pic.twitter.com/MECVIGHdyh
— ANI (@ANI) February 12, 2026
क्या होता है सब्सटेंटिव मोशन?
यह एक तरह का औपचारिक प्रस्ताव होता है. इसमें किसी मुद्दे पर चर्चा या फिर कार्यवाही की मांग की जाती है. जैसे किसी सदस्य के बयान पर निंदा करना और उसपर संसद से कार्यवाही की मांग करना इस मोशन के तहत आता है. यह मोशन स्वीकार करने और न करने का अधिकार लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति के पास होता है.
क्या है राहुल का बयान जिस पर मचा बवाल
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते दिनों बजट के सवालों पर जवाब दिया था. इसी दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला था. राहुल गांधी ने ट्रेड डील पर कहा कि सरकार ने देश को अमेरिका के हाथों बेच दिया. इसी पर घमासान मचा हुआ है. हालांकि राहुल गांधी के इस बयान पर किरण रिजिजू ने कहा कि ‘आज तक कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो भारत को खरीद सके.

