शुभांशु शुक्ला
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर अपने ऐतिहासिक स्पेस मिशन के दौरान असाधारण साहसके लिए देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा.शुभांशु ने मिशन के दौरान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उन्होंने अदम्य साहस और सूझबूझ के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन कर भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया. इसी के लिए तहत उन्हें अशोक चक्र दिया जाएगा.
शुभांशु शुक्ला तीन अन्य यात्रियों के साथ एक्सिओम-4 मिशन (Axiom-4 Mission) के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा की थी. इसके लिए उन्होंने 25 जून 2025 को उड़ान भरी थी. विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद शुभांशु शुक्ला दूसरे अंतरिक्ष यात्री हैं, जो स्पेस में गए थे.
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

