11 मैच खेलने के बाद बाहर हुए (Photo: Janelle St Pierre – CA/Cricket Australia via Getty Images)
Big Bash League: बाबर आजम बिग बैश लीग से बाहर हो गए हैं. इसका मतलब है कि वो ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग में अब आगे नहीं खेल पाएंगे. बाबर आजम के बिग बैश से बाहर होने की जानकारी उनकी टीम सिडनी सिक्सर्स ने दी है. हालांकि, टीम से बाहर होने के बाद खुद बाबर आजम का भी बयान सामने आ चुका है. उन्होंने अपने फैंस से कहा कि उन्हें टीम छोड़नी होगी. उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई.
फाइनल्स से पहले बाहर हुए बाबर आजम
बिग बैश से बाबर आजम के बाहर होने के की खबर उनकी टीम सिडनी सिक्सर्स के होबार्ट हरिकेन्स के साथ होने वाले चैलेंजर्स फाइनल्स मुकाबले से ठीक पहले आई है. इस मुकाबले की विजेता बिग बैश लीग के फाइनल में पर्थ स्क्रॉचर्स का सामना करेगी.

