ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में मैच के दौरान स्टेडियम के एक हिस्से में आग लगने से हड़कंप मच गया. पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में मेजबान पर्थ स्कॉर्चर्स और सिडनी सिक्सर्स के मुकाबले के दौरान ये हादसा हुआ. स्टेडियम में जिस वक्त ये मैच खेला जा रहा था, उसी दौरान अचानक आसमान में काला धुआं फैलने लगा. जानकारी के मुताबिक, स्टेडियम के बाहरी हिस्से में किसी कमरे में आग लग गई थी, जिसने हर किसी को चौंका दिया और बचावकर्मी इसे बुझाने में जुट गए. राहत की बात ये रही कि हादसा ज्यादा बड़ा नहीं था और किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई.
मंगलवार 20 जनवरी को पर्थ में शाम के वक्त स्कॉर्चर्स और सिक्सर्स का मैच खेला जा रहा था. इस मैच में पर्थ की ही पहले बल्लेबाजी चल रही थी. इसी दौरान अचानक स्टेडियम के बाहर धुआं उठता दिखा, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. कुछ ही देर में टीवी स्क्रीन पर दिखा कि स्टेडियम की बिल्डिंग के बाहरी हिस्से में एक कमरे से ये धुआं उठ रहा था, जहां आग लग गई थी.
😳 #BBL15 pic.twitter.com/rzxKm8HiFT
— KFC Big Bash League (@BBL) January 20, 2026
तुरंत ही स्टेडियम के सुरक्षाकर्मी पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए. राहत की बात ये रही कि किसी भी शख्स को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ. साथ ही मैच पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ा और मैदान पर एक्शन चलता रहा. पिछले कुछ दिनों में ये क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम के पास आग लगने की दूसरी घटना है. इससे पहले साउथ अफ्रीका में SA20 मैच के दौरान जोहानिसबर्ग स्टेडियम की पार्किंग में आग लग गई थी, जिससे अफरा-तफरी मच गई थी.
— byron (@byzbateson) January 20, 2026
(खबर अपडेट हो रही है)

