गुजरात जायंट्स ने जीता मैच. (फोटो- WPL)
महिला प्रीमियर लीग 2026 में एक रिकॉर्डतोड़ मैच देखने को मिला. गुजरात जायंट्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक यादगार जीत हासिल की. नवी मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दोनों ही टीमों की ओर से जमकर चौके-छक्के देखने को मिले, लेकिन आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में गुजरात जायंट्स की टीम बाजी मारने में कायमाब रही. गुजरात जायंट्स की ओर से सोफी डिवाइन ने कमाल का प्रदर्शन किया. पहले उन्होंने एक तूफानी पारी खेली और फिर आखिरी ओवर में 7 रन डिफेंड करके अपनी टीम को जीत दिला दी.
खबर अपडेट हो रही है…

