PNG कीमतों का असर 30 जिलों में होगा.
भारत की प्रमुख सीएनजी रिटेलर कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने बुधवार को आने वाले नए साल के लिए दिल्ली और एनसीआर के उपभोक्ताओं के लिए घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में बड़ी कटौती का ऐलान किया है. कंपनी ने कीमतों में ₹0.70 प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) की कमी की है.
कटौती के बाद नई कीमतें इस प्रकार होंगी. दिल्ली में ₹47.89 प्रति SCM, गुरुग्राम में ₹46.70 प्रति SCM और नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में ₹47.76 प्रति SCM. IGL दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के चार राज्यों के 11 क्षेत्रों में 30 जिलों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) नेटवर्क का संचालन करती है.
अपडेट जारी है…

