जो रूट ने ठोका एशेज सीरीज में शतक (फोटो-GETTY IMAGES)
Joe Root: के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने आखिरकार वो कर दिखाया है जिसकी उम्मीद उनसे पिछले 12 सालों से की जा रही थी. जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट शतक लगा दिया है. ब्रिसबेन के गाबा में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में जो रूट ने पहली पारी में कमाल सेंचुरी जड़ी. पिंक बॉल से खेले जा रहे मुकाबले में जो रूट ने गजब के संयम से बल्लेबाजी करते हुए अपना सैकड़ा लगाया. बता दें जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में 16 टेस्ट खेले हैं और ये उनकी 30वीं टेस्ट पारी है, इसके बाद उनके बल्ले से ये शतक निकला है. रूट ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में 9 टेस्ट अर्धशतक लगाए थे लेकिन इस बार उन्होंने सैकड़ा लगाने में कामयाबी हासिल की.
जो रूट का सपना 181 गेंदों में पूरा हुआ
जो रूट ने गाबा के मैदान पर 181 गेंदों में शतक ठोका. इस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में 40वां शतक लगाया है और वो सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मामले में संगकारा से आगे निकल गए हैं. अब जो रूट सिर्फ जैक कैलिस और सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं.

