कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
वोट चोरी और SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के खिलाफ शीतकालीन सत्र के वक्त 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की बड़ी रैली होगी. इस रैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी की मौजूदगी रहेगी. सोनिया की मौजूदगी उनके स्वास्थ्य पर निर्भर करेगी. इस मुद्दे पर चले हस्ताक्षर अभियान के कागज भी रखे जाएंगे. उसके बाद उनको राष्ट्रपति को भेजा जाएगा.

