सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एसआईआर की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है. शीर्ष अदालत ने इस पर दो हफ्ते में जवाब मांगा है. सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट को यह भी आदेश दिया है कि वे इन राज्यों और बिहार की एसआईआर के संबंध में उनके समक्ष दायर याचिकाओं को स्थगित रखें. सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई 26 नवंबर के लिए स्थगित कर दी है.

