बिहार एग्जिट पोल 2025
Exit Poll Result 2025 LIVE Updates for Bihar Vidhan Sabha Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो होने वाली है. मंगलवार को दूसरे चरण का मतदान कराया गया है. अब सभी को 14 नवंबर का इंतजार है, जिस दिन बिहार चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे. इससे पहले आज एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं, जिसमें समझने की कोशिश की गई है कि किस पार्टी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, लेकिन असल पिक्चर 14 नवंबर को ही क्लियर हो पाएगी.
एग्ज़िट पोल मतदान के बाद के सर्वे होते हैं जो मतदाताओं के मतदान केंद्रों से बाहर निकलते समय किए जाते हैं. एग्ज़िट पोल का उद्देश्य यह जानना होता है कि लोगों ने वास्तव में कैसे मतदान किया और उनके मतदान के पीछे क्या कारण थे. हालांकि एग्ज़िट पोल हमेशा पूरी तरह सटीक नहीं होते, फिर भी वे अक्सर व्यापक रुझानों का संकेत देते हैं, जिसमें मतदाता भावना और क्षेत्रीय पैटर्न में बदलाव शामिल हैं.

