बॉलीवुड के ‘हीमैन’ कहे जाने वाले धर्म सिंह देओल यानी धर्मेंद्र की हालत और उनके निधन को लेकर अफवाहों का बाजार काफी गर्म है. लेकिन इन अफवाहों पर उनकी बेटी ईशा देओल ने ये कहकर विराम लगा दिया है कि उनके पिता की हालत स्टेबल है. वे कुछ दिनों से मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उनकी उम्र 89 बरस की है. उन्होंने ना सिर्फ एक्शन फिल्मों की नई परिभाषा को गढ़ा. बल्कि रोमांटिक और कॉमेडी हीरो के रूप में भी पहचान कायम की. उनकी फिल्म शॉले बॉलिवुड हिस्ट्री की सबसे कामयाब फिल्मों से एक है.
वैसे तो उन्होंने एक साधारण परिवार में जन्म लिया और दिलिप कुमार को देखकर फिल्मों में आए. शुरुआती संघर्ष के बाद उन्होंने जो कामयाब हासिल की, उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुढ़कर नहीं देखा. यही कारण भी है कि वह हर डायरेक्टर और प्रॉड्यूसर के चहेते भी बने रहे. जिसकी वजह से उन्होंने अपने समय खूब पैसा कमाया और निवेश भी किया.
उनकी पत्नी हेमा मालिनी के साल 2024 के इलेक्शन एफिडेविट को देखें तो धर्मेंद्र के पास करोड़ों रुपयों की दौलत है. एफिडेविट के अनुसार उनके पास 43 लाख रुपए से ज्यादा का कैश, 4.50 करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयर और 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की ज्वेलरी है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर उनकी दौलत को लेकर किस तरह की जानकारी हेमा मालिनी के इलेक्शन एफिडेविट में दी गई है.
कैश, ज्वेलरी और शेयर
हेमा मालिनी के इलेक्शन एफिडेविट के अनुसार धर्मेंद्र के पास साल 2024 में 43,19,016 रुपए कैश था. बैंक, एनबीएफसी और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस में डिपॉजिट अमाउंट 3,52,99,371 रुपए देखने को मिला था. उन्होंने बॉन्ड, डिबेंचर्स और कंपनियों के शेयरों में भी निवेश किया हुआ था. वैसे इसकी जानकारी एफिडेविट में नहीं दी गई है कि कौन कौन सी कंपनियों में धर्मेंद्र ने निवेश किया था. लेकिन ये अमाउंट 4,55,14,817 रुपए का देखने को मिला है, जोकि काफी बड़ा है. वैसे ऐफिडेविट को सामने आए एक साल से ऊपर हो चुका है. ऐसे में इस निवेश की वैल्यू में इजाफा मुमकिन है.
इलेक्शन एफिडेविट को देखकर लगता है कि धर्मेंद्र को ज्वेलरी रखने का भी शौक था. यही कारण है कि उनके पास 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की ज्वेलरी भी है. जिसकी वैल्यू में इजाफा देखने को मिल सकता है. इलेक्शन एफिडेविट के अनुसार धर्मेंद्र के पास चल संपत्ति 17.15 करोड़ रुपए से ज्यादा की देखने को मिली थी, जोकि हेमा मालिनी से काफी ज्यादा थी. उस समय उनकी चल संपत्ति 12 करोड़ रुपए से ज्यादा देखने को मिली थी.
मुंबई में 126 करोड़ का बंगला
वैसे प्रॉपर्टी के दाम हर साल बढ़ते हैं, लेकिन इलेक्शन एफिडेविट के अनुसार धर्मेंद के नाम पर जुहू में 126 करोड़ रुपए का बंगला भी है. वैसे ये रेट साल 2024 के अनुसार है. ऐसे में मौजूदा समय में इसकी की कीमत और ज्यादा हो सकती है. वहीं उनके नाम पर एक नॉन एग्री लैंड भी है. जिसकी कीमत 9.36 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई गई है. इसका मतलब है कि धर्मेंद्र के पास कुल अचल संपत्ति 136 करोड़ रुपए से ज्यादा की देखने को मिली है. जोकि हेमा मालिनी की 113 करोड़ रुपए के मुकाबले में काफी ज्यादा है.
हेमा मालिनी से ज्यादा अमीर थे धर्मेंद्र
खास बात तो ये है कि इलेक्शन एफिडेविट के अनुसार धर्मेंद्र अपनी पत्नी और सांसद हेमा मालिनी से ज्यादा अमीर दिखाई दिखाई दिए. एफिडेविट के आंकड़ों के अनुसार धर्मेंद्र की कुल दौलत 153 करोड़ रुपए से ज्यादा की देखने को मिली है. वहीं दूसरी ओर हेमा मालिनी की कुल दौलत 1,25,70,39,961 करोड़ रुपए से ज्यादा देखने को मिली है. ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके पास कितनी ज्यादा दौलत देखने को मिली है.

