स्पाइसजेट
कोलकाता हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई से कोलकाता जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या SG670 के एक इंजन खराबी आ गई. इस वजह से इसकी आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी. अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट सुरक्षित उतार दी गई है. यहां पर रात 11:38 बजे तक पूरी तरह से आपातकालीन स्थिति को खत्म कर दिया गया. इससे पहले 7 नवंबर को एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट सहित कई एयरलाइनों ने राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन में रुकावट के बाद संभावित देरी के बारे में जानकारी देने के लिए एडवाइजरी जारी की थी.
दिल्ली हवाई अड्डे के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण कम से कम 100 फ्लाइट्स के चलने पर देरी हुई. यात्रियों को हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले फ्लाइट्स के चलने के समय की जानकारी लेने की सलाह दी गई. एयरलाइन्स ने आश्वासन दिया कि उनके कर्मचारी यात्रियों की असुविधा को कम करने में उनकी मदद कर रहे हैं. एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) एक ग्राउंड-आधारित सर्विस है. इसमें नियंत्रक जमीन पर और नियंत्रित हवाई क्षेत्र के भीतर विमानों की आवाजाही का प्रबंधन और मार्गदर्शन किया है.
फ्लाइट की स्थिति पर रखें नजर
स्पाइसजेट ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. दिल्ली में एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) की भीड़ के कारण, सभी प्रस्थान/आगमन और उनसे संबंधित उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि spicejet.com के जरिए अपनी फ्लाइट की स्थिति पर नज़र रखें. इस बीच 12 सितंबर को स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता के अनुसार, गुजरात के कांडला हवाई अड्डे से मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की एक उड़ान को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी.
जब टेक-ऑफ के बाद रनवे पर एक बाहरी पहिया पाया गया. स्पाइसजेट Q400 विमान ने एक तकनीकी समस्या की सूचना दी. इस वजह से एहतियात के तौर पर हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया. फ्लाइट दोपहर 3:51 बजे रनवे 27 पर सुरक्षित रूप से उतरा. सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित थे. स्पाइसजेट के अनुसार, फ्लाइट अपने आप टर्मिनल तक पहुंच गई. यात्री सामान्य रूप से उतर गए. स्पाइसजेट के प्रवक्ता के बयान के मुताबिक, 12 सितंबर को कांडला से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट Q400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया.

