कॉफीImage Credit source: Pexels
कई लोग कॉफी पीने के बहुत शौकीन होते हैं. उनके दिन की शुरुआत ही इससे होती है. इसे पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है. ये एस्प्रेसो, कैपुचिनो, लाटे, मोका, फ्रेपे और कई तरह की होती है. कुछ ब्लैक या कुछ दूध वाली कॉफी, सभी लोग अपनी पसंद के मुताबिक इसे बनाना पसंद करते हैं. ज्यादातर ऑफिस में भी आपक ऑफिस मशीन लगी हुई मिल जाएगी. इसके साथ हर जगह किसी न किसी दुकान पर चाय और कॉफी जरूर बनाई जाती है. इसके साथ ही कई लोग कॉफी पीने के लिए किसी खास कैफे जाना पसंद करते हैं.
दिल्ली की बात करें, तो यहां ऐसे कई कैफेज हैं, जहां कि कॉफी बहुत प्रसिद्ध है. अगर आपको कॉफी पीना पसंद हैं, तो आप भी यहां जा सकते हैं. आप अपने पार्टनर के साथ ही यहां कॉफी डेट प्लान कर सकते हैं. आइए जानते हैं दिल्ली की वो जगह जहां की कॉफी बहुत ही पसंद की जाती है.
आमा कैफे
दिल्ली के मजनू का टीले में आमा कैफे बहुत ही लोकप्रिय है. इसके रिव्यू सोशल मीडिया पर काफी प्रसिद्ध हैं. ऐसे में आपको कॉफी पीना पसंद है और आप मजनू का टीला जा रहे हैं, तो यहां भी जा सकते हैं. यहां हिमालयन कॉफी बीन्स से इसे बनाया जाता है. यह कैफे सुबह 7:30 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुला होता है. इसके साथ ही यहां पर आपको फास्ट फूड, स्ट्रीट फूड, पिज्जा, बर्गर, डेसर्ट और कई स्वादिष्ट खाना मिल जाएगा.

देवन्स साउथ इंडियन कॉफी एंड टी प्राइवेट लिमिटेड
लोधी गार्डन में स्थित देवन्स साउथ इंडियन कॉफी एंड टी प्राइवेट लिमिटेड भी आप जा सकते हैं. यहां आपको कई अलग-अलग तरह की कॉपी को टेस्ट करने और उसे खरीदने का अवसर मिलेगा. क्योंकि यह स्टोर और कैफे दो हिस्सों में बचा हुआ है. यह कैफी दिल्ली में बहुत पुराना भी है.
इंडियन कॉफी हाउस
इंडियन कॉफी हाउस कनॉट प्लेस में है. यह साउथ इंडिया फूड्स और कॉफी के लिए काफी फेमस है. कॉफी हाउस मोहन सिंह प्लेस की सबसे ऊपरी मंजिल पर है. अगर आप कनॉट प्लेस जाते रहते हैं, तो यहां की कॉफी भी आपको एक बार जरूर ट्राई करनी चाहिए. इसके साथ ही आप यहां पर और कई डिशेज का स्वाद चख सकते हैं.

दिल्ली हाइट्स कैफे
यह दिल्ली के फेमस कैफों में एक है, ये चाणक्यपुरी में सरदार पटेल मार्ग, डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में स्थित है. यहां पर कॉफी के अलावा बर्गर, रसदार लुसी बर्गर, पास्ता, कॉकटेल और मॉकटेल में भी आपको बेहतर ऑप्शन मिल जाए. ऐसे में आप अपने पार्टन या दोस्तों के साथ यहां भी जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: सर्दियों में बनाकर खाएं ये 5 तरह की चटनी, खाने का बढ़ेगा स्वादसेहत भी रहेगी दुरुस्त
ब्लू टोकाई
साकेत में ब्लू टोकाई भी अपनी कॉफी के लिए प्रसिद्ध है. यहां का आपको स्पैनिश लाटे, हॉट चॉकलेट, कोकोनट जैगरी लाटे, मोचा कॉफी के साथ ही कोल्ड कॉफी में भी कई वैरायटी मिल जाएगी. आप अपने पार्टनर के साथ कॉफी डेट प्लान कर रहे हैं, तो यहां पर जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: सर्दी में स्टाइल करें ये 5 तरह की शॉल, क्लासी लुक के साथ ठंड से होगा बचाव

