Kent Ro Under 15000Image Credit source: Amazon/File Photo
घर के लिए नया RO खरीदना चाहते हैं लेकिन आपका बजट 12 हजार रुपए तक है तो हम आज आप लोगों के लिए इस प्राइस रेंज में एक ऐसा Water Purifier ढूंढकर लाए हैं जो 50 फीसदी छूट के साथ बेचा जा रहा है. Amazon पर आधी कीमत में बिक रहे Kent कंपनी के वाटर प्यूरीफायर को 5 में से 4.1 रेटिंग मिली हुई है. आइए जानते हैं कि 50 फीसदी डिस्काउंट के बाद Kent कंपनी का कौन सा मॉडल आपको 12 हजार रुपए से भी कम कीमत में मिल जाएगा?
Kent RO Price: इतनी है कीमत
अमेजन पर इस आरओ को 50 फीसदी की छूट के बाद 11499 रुपए में बेचा जा रहा है, लेकिन ध्यान दें कि ये एक लिमिटेड टाइम डील है. इस आरओ को इस कीमत में आप लोग ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से खरीद सकते हैं, एडिशनल डिस्काउंट का फायदा आप बैंक कार्ड के जरिए उठा सकते हैं. IDFC FIRST Bank, HSBC, BOBCARD और OneCard जैसे बैंक कार्ड्स से पेमेंट पर एक्स्ट्रा 1500 रुपए तक की बचत कर सकते हैं.
KENT Grand RO Water Purifier
8 लीटर स्टोरेज के साथ आने वाले इस वाटर प्यूरीफायर में एडवांस आरओ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है जिस वजह से ये आरओ सबसे शुद्ध पानी देने का दावा करता है. अमेजन पर लिस्टिंग के मुताबिक, ये मॉडल Borewell और Municipal Water के साथ काम करने में सक्षम है.
(फोटो- अमेजन)
केंट कंपनी का ये आरओ आप लोगों को RO,UF, TDS Control और UV LED Tank के साथ इस दाम में मिलेगा. टीडीएस कंट्रोल टेक्नोलॉजी की मदद से पानी में जरूरी मिनिरल्स बने रहते हैं, लिस्टिंग से इस बात का भी पता चला है कि ये आरओ पानी से वायरस, बैक्टीरिया, केमिकल और जितनी भी इंप्योरिटीज (अशुद्धता) है उसे दूर करने में सक्षम है जिससे ये आरओ लोगों को सबसे शुद्ध पानी देता है.
RO Under 15000: ये हैं कुछ ऑप्शन्स
Havells Aquas Neo: अमेजन पर 7 स्टेज प्यूरीफिकेशन के साथ आने वाला ये आरओ 54 फीसदी छूट के बाद 8298 रुपए में आपको मिल जाएगा. इस आरओ की खास बात ये है कि ये RO और UF प्यूरीफिकेशन के साथ आता है पानी से वायरस, बैक्टीरिया और बाकी सभी अशुद्धता को हटाने में सक्षम है. ये मॉडल भी 4.2 रेटिंग के साथ आता है.
(फोटो- अमेजन)
Aquaguard Delight Aquasaver: अमेजन पर 9 स्टेज प्यूरीफिकेशन के साथ आने वाला ये आरओ RO, UV, UF जैसी खूबियों के साथ आता है. 53 फीसदी छूट के बाद इस मॉडल को 12499 रुपए में बेचा जा रहा है. इस मॉडल को 5 में से 4.2 रेटिंग मिली हुई है.

