विदेश घूमने का हर किसी का सपना होता है। आप भी काफी समय से विदेश जाने का प्लान बना रहे होंगे। अगर आपका भी ड्रीम है जापान जाने का यह लेख आपके लिए है। ज्यादातर लोगों का सपना होता है जापान की ‘बुलेट ट्रेन’ में बैठने का मौका मिले। खिड़की के बाहर माउंट फूजी का खूबसूरत नजारा हो और दिनभर की मौज-मस्ती करने का।
अक्सर विदेश घूमने का प्लान बनाते ही फ्लाइट, वीजा और होटल बुक करने की टेंशन दिमाग खराब कर सकती है। लेकिन आप जापान की इस जादुई दुनिया अपनी आंख से देखना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि IRCTC लेकर आया जापान का टूर पैकेज। आइए आपको इस टूर पैकेज के बारे में बताते हैं।
कब है ट्रिप और कौन-सी मिलेगी फ्लाइट?
इस टूर पैकेज की शुरुआत 19 अप्रैल से शुरु होकर 27 अप्रैल 2027 तक चलेगी। दिल्ली से ‘ऑल निप्पॉन’ एयरवेज की फ्लाइट में बैठकर टोक्यो के लिए उड़ान भरेंगे। इस ट्रिप में टोक्यों, हमामत्सू, क्योटो, ओसाका और हिरोशिमा जैसे विश्व प्रसिद्ध शहरों की सैर कराई जाएगी।
क्या खास है इस टूर पैकेज में?
– टोक्यो की रौनक: इस पैकेज में आपको टोक्यो में असाकुसा मंदिर, टोक्यो स्काईट्री, शिबुया क्रॉसिंग और रेनबो ब्रिज जैसी खूबसूरत जगहें देखने को मिलेगी।
– माउंट फूजी और समुद्री जहाज: माउंट फूजी के 5वें स्टेशन या ओशिनी हक्काई की सैर के साथ-साथ हकोने में रोपवे और मजेदार ‘पाइरेट शिप’ की सवारी भी कर पाएंगे।
– बुलेट ट्रेन का रोमांच: क्योटो के प्रसिद्ध बैम्बू फॉरेस्ट, ओसका के कैसल पार्क और नारा डियर पार्क का नजारा आपका मन मोह लेगा। हिरोशिमा से टोक्यो लौटने के लिए आप दुनिया की तेज रफ्तार बुलेट ट्रेन में सफर कर पाएंगे।
कितना आएगा खर्च और क्या मिलेंगी सुविधाएं?
यदि आप अकेले सफर करना चाहते हैं, तो इस पैकेज की शुरुआती कीमत 4,77,000 रुपये है। दो लोगो के साथ रुम शेयर करने पर प्रति व्यक्ति खर्च 3,87,000 रुपये है।
क्या सुविधाएं मिलेगी?
– 4 स्टार होटल में रुकने का इंतजाम किया जाएगा।
– टूरिस्ट वीजा और इकॉनमी क्लास का रिटर्न फ्लाइट टिकट।
– प्रतिदिन भारतीय रेस्टोरेंट में नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना।
– वहीं, आने-जाने के लिए एसी डीलक्स कोच और आपकी मदद के लिए अंग्रेजी बोलने वाला पेशवर गाइड मिलेगा।

