मुख्यमंत्री ममता बनर्जी.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की SIR के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग से ठनी हुई है. ममता बनर्जी सोमवार को 15 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ दिल्ली स्थित मुख्य चुनाव आयोग के ऑफिस पहुंचीं हैं. ममता के साथ उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी भी मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी के अलावा 12 चुनाव आयोग गए हैं, जिसमें 2 BLO, 5 मृत परिजन और 5 जीवित लोग हैं जिन्हें मृत दिखाया गया है.
इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी SIR के मुद्दे पर रविवार रात को SIR में विसंगतियां और कथित प्रताड़ना झेलने वाले परिवारों को लेकर दिल्ली पहुंची थीं. इस बीच उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस बंगाल से गए लोगों को प्रताड़ित कर रही है. सोमवार सुबह उन्होंने चाणक्यपुरी और हेली रोड स्थित बंग भवन का दौरा किया, जहां ये परिवार रुके हुए हैं. यहां उन्होंने दिल्ली पुलिस की ओर से बंग भवन के आसपास लगाई गई निगरानी पर सवाल उठाया.
#WATCH | Delhi | West Bengal CM Mamata Banerjee, along with National General Secretary Abhishek Banerjee, party MP Kalyan Banerjee, and others, arrive at the office of the Election Commission of India.
(Source: AITC) pic.twitter.com/DfFvT44iSr
— ANI (@ANI) February 2, 2026
खबर अपडेट की जा रही है….

