विनोद कुमार शुक्ल
हिंदी के जाने-माने कवि और कथाकार विनोद कुमार शुक्ल का रायपुर में एम्स में निधन हो गया है. शुक्ल का जन्म छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में हुआ था. वो 89 साल के थे, पिछले काफी दिनों से वो अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके बाद उन्हें रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था.
विनोद कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1937 को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में हुआ था, लेकिन राज्य की राजधानी रायपुर में रहते थे. पिछले करीब 50 सालों से वो लिखते रहे. शुक्ल ने अपनी उच्च शिक्षा जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय से पूरी की. प्राध्यापक के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने साहित्य सृजन को अपना जीवन समर्पित कर दिया था.
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

