सोनिया गांधी
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को कल सोमवार शाम को दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सोनिया की हालत फिलहाल ठीक है और उन्हें चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है.
अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सोनिया रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आई हैं और उन्हें वहां भर्ती कराया गया है, लेकिन उन्हें खांसी की पुरानी समस्या है, और वह चेकअप के लिए लगातार आती रहती हैं, खासकर दिल्ली में प्रदूषण की वजह से. उन्हें कल सोमवार शाम को भर्ती कराया गया था.
STORY | Sonia Gandhi admitted to Delhi’s Ganga Ram hospital, say sources
Congress leader Sonia Gandhi has been admitted to the Sir Ganga Ram Hospital in Delhi, sources said on Tuesday. She is doing fine and has been kept under observation of a chest physician, they said.
READ: pic.twitter.com/5S3iT3UCgj
— Press Trust of India (@PTI_News) January 6, 2026
पिछले साल जून में भी भी भर्ती हुई थीं सोनिया
इससे पहले कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को पिछले साल जून में पेट से जुड़ी दिक्कतों की वजह से सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तब अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राज्यसभा सांसद सोनिया को अस्पताल के गैस्ट्रो डिपार्टमेंट में ऑब्जर्वेशन में रखा गया.
सोनिया इससे कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश में थीं और तब कुछ दिक्कत होने पर उन्हें 7 जून को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
शिमला के बाद दिल्ली में कराना पड़ा था भर्ती
उनके अस्पताल में भर्ती कराए जान को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने बताया कि कांग्रेस संसदीय दल के प्रमुख को कुछ मामूली स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की वज से रूटीन हेल्थ चेक-अप के लिए लाया गया था. डॉक्टरों ने उनकी सेहत की जांच की और बताया कि उनकी हालत स्थिर करार दिया. शिमला से दिल्ली आने के कुछ दिन बाद उन्हें दिल्ली में भी भर्ती कराया गया था.

