तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और मुकेश सहनी.
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में टिकट बंटवारा विवाद खत्म हो गया है. वीआईपी मुखिया मुकेश सहनी ने अपनी बात भी मनवा ली है. महागठबंधन ने उन्हें सरकार बनने पर डिप्टी सीएम बनाने का ऐलान भी कर दिया है. इस बीच एक और बड़ी जानकारी सामने आई है. महागठबंधन की सरकार बनने पर बिहार में दूसरा डिप्टी सीएम कांग्रेस से होगा, जिसका ऐलान चुनाव जीतने के बाद होगा.
दरअसल, कांग्रेस का मानना था कि सीएम उम्मीदवार ओबीसी समाज से ही आते हैं. ऐसे में चार डिप्टी सीएम बनाने होंगे, जो सवर्ण, ईबीसी, दलित और मुस्लिम हों. मगर, चुनाव के पहले 4 डिप्टी सीएम की घोषणा से सत्तालोलुप्ता दिखेगी. नहीं किया तो बाकियों में गलत संदेश जाएगा. इसलिए डिप्टी सीएम का ऐलान ही न हो. मगर, मुकेश सहनी सीटें कम लड़ने को तैयार थे, बतौर डिप्टी सीएम अपने नाम के ऐलान पर अड़े थे.
ऐसे में बीच का रास्ता निकाला गया कि तेजस्वी और सहनी के नाम का ऐलान हुआ. साथ ही अन्य समुदाय के एक और डिप्टी सीएम बाद में घोषित होंगे, ये कहकर महागठबंधन ने सवर्ण, मुस्लिम और दलित समाज मे उम्मीद बनी रहे. इसलिए खुद कांग्रेस ने इसकी जिम्मेदारी ली और कांग्रेस के डिप्टी सीएम के ऐलान को टाल दिया.
खबर अपडेट की जा रही है…
