समाजवादी पार्टी सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं. पहले संसद के पास वाली मस्जिद को लेकर, बाद में आजम खान से तकरार को लेकर अब अपनी चौथी पत्नी को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चौथी पत्नी रुमाना से चल रहे विवाद को निपटाने के लिए तीन महीने का समय दिया है. कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के सांसद मोहम्मदुल्लाह नदवी को उनकी चौथी पत्नी को हर महीने 30,000 भरण-पोषण देने का निर्देश दिया है.
इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से सांसद को तीन महीने के भीतर मामले का समझौता करने का मौका भी दिया है. यदि सांसद पैसों का भुगतान में विफल रहते हैं या मध्यस्थता सफल नहीं होती है, तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.
पत्नी ने मारपीट और दहेज उत्पीड़न का कराया था केस
मोहिबुल्लाह नदवी की 5 शादियां हुई हैं. उनकी चौथी पत्नी का नाम रुमाना है, जिनकी शादी साल 2012 में हुई थी. रुमाना ने कुछ ही समय बाद पति के खिलाफ कोर्ट में मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था. पत्नी ने कोर्ट से भरण पोषण के लिए मुआवजे की मांग की थी. रुमाना से मोहिबुल्लाह का एक 12 साल का बेटा है, उसका नाम अमिनुल्लाह है.
सांसद ने की हैं 5 शादियां
मोहिबुल्लाह नदवी की कुल 5 शादियां हुई हैं. वे इस समय अपनी पांचवी पत्नी के साथ रह रहे हैं. सांसद की पहली पत्नी की कैंसर के कारण मौत हो गई थी, जिनसे उनकी दो बेटियां भी हैं. उसके बाद उन्होंने 2 और शादियां की थी. हालांकि कोई भी शादी उनकी ज्यादा सफल नहीं हो पाई है.
हालांकि इस पूरे मामले को लेकर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है, इसलिए वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. सांसद और सपा नेता आजम खान के बीच भी जमकर जुबानी जंग देखने को मिल रही है.
