रॉबर्ट वाड्रा
बिजनेसमैन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी ने चार्जशीट दायर की है. एजेंसी ने यूके-बेस्ड डिफेंस डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वाड्रा को आरोपी बनाते हुए चार्जशीट दाखिल की है. ये चार्जशीट दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर की गई है. सूत्रों के अनुसार, वाड्रा का बयान PMLA के तहत जुलाई में रिकॉर्ड किया गया था.
खबर अपडेट की जा रही है…

