तेज प्रताप यादव
बिहार विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल की जमानत जब्त हो गई. इसके बाद रविवार को तेज प्रताप यादव के आवास पर समीक्षा बैठक की गई. इस बैठक में चुनाव में मिली करारी हार पर उम्मीदवारों ने अपनी बातें रखीं. बैठक के बाद जेजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम यादव ने कहा कि जनशक्ति जनता दल ने एनडीए को नैतिक समर्थन देने का फैसला किया है.
बैठक में कहा गया कि रोहिणी आचार्य के साथ जो हुआ है, उसका बदला लेंगे. उन्होंने कहा कि आरजेडी अब संजय यादव की पार्टी हो गई है, तेजस्वी यादव की पार्टी भी नहीं रही. लालू यादव की नई पार्टी जनशक्ति जनता दल है.
खबर अपडेट की जा रही है…

