एजुकेशन ऐपImage Credit source: Getty Images
UP Board: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग ने छात्रों की पढ़ाई को आसान और बेहतर बनाने के लिए कई डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप उपलब्ध कराए हैं. ये ऐप न केवल यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में मदद करते हैं, बल्कि छात्रों को सबजेक्ट वाइज वीडियो लेक्चर, ई-बुक्स, क्विज, असाइनमेंट और प्रैक्टिस मैटेरियल भी देते हैं. Swayam जैसे बड़े प्लेटफॉर्म के साथ-साथ DIKSHA, ईपाठशाला, NROER, NDLI और STEM Academy जैसे कई डिजिटल साधन छात्रों की सीखने की क्षमता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. सही इस्तेमाल करने पर ये ऐप कम समय में ज्यादे सीखने और अच्छे नंबर पाने में बड़ी मदद करते हैं.
छात्रों के लिए मददगार हैं ये 9 एजुकेशन ऐप
आज के समय में पढ़ाई का तरीका तेजी से डिजिटल हो रहा है. यूपी बोर्ड ने भी छात्रों को आधुनिक और आसान स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराने के लिए कई उपयोगी ऐप और पोर्टल तैयार किए हैं. इन प्लेटफॉर्म पर कक्षा 1 से 12 तक की किताबें, वीडियो लेक्चर, पीडीएफ नोट्स, प्रैक्टिस क्वीज और मॉडल पेपर जैसे संसाधन फ्री में मिल जाते हैं. इनका उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई से जोड़ना और एग्जाम्स में बेहतर प्रदर्शन करवाना है.
DIKSHA पोर्टल
DIKSHA पोर्टल पर कक्षा 6 से 12 तक के स्टडी मैटेरियल उपलब्ध हैं, पूरे सिलेबस के वीडियो, किताबें, टीचिंग मैटेरियल और असाइनमेंट मिलते हैं.
ePathshala
ईपाठशाला में कक्षा 6 से 12 तक के स्टडी मैटेरियल उपलब्ध हैं और एनसीईआरटी की सभी ई-बुक्स, ऑडियो-वीडियो कंटेंट और टीटीएस सुविधा उपलब्ध है.
SWAYAM
यह प्लेटफॉर्म स्कूल से लेकर कॉलेज लेवल तक की पढ़ाई के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध कराता है. कई कोर्स पूरे करने पर सर्टिफिकेट भी मिलता है. SWAYAM पर विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए फ्री ऑनलाइन कोर्स मिलते हैं.
NDLI
NDLI (National Digital Library) छात्रों के लिए 10 करोड़ से ज्यादा किताबों और संसाधनों का भंडार है.
NROER
NROER में सब्जेक्ट विशेषज्ञों द्वारा तैयार कंटेंट मिलता है और वीडियो, इन्फोग्राफिक्स, क्विज और इंटरैक्टिव कंटेंट मिलता है.
Jigyasa
इसके अलावा जिज्ञासा पोर्टल साइंस व अनुसंधान सम्बंधी 250+ रोचक मॉड्यूल उपलब्ध करवाता है.
NCERT Books
NCERT Books प्लेटफॉर्म पर कक्षा 1 से 12 तक की सभी किताबें PDF में मिलती हैं, NCERT Books ऐप सीबीएसई और राज्य बोर्ड के लिए सभी किताबें फ्री में देता है.
STEM Academy
STEM Academy साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स सब्जेक्टस को डिजिटल तरीके से सिखाती है. साइंस और मैथ्स के कठिन कॉन्सेप्ट को आसान भाषा में समझाती है.
Lotas Learning ऐप
इनके साथ-साथ Lotas Learning ऐप भी छात्रों को सरल भाषा में तैयारी कराने में मददगार साबित हो रहा है. ये सभी प्लेटफॉर्म परीक्षा की तैयारी को आसान बनाते हैं और छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं.
ये भी पढ़ें– इस यूनिवर्सिटी ने बदला नियम, लाखों छात्रों को होगा फायदा, अब ऑनलाइन मिलेगी डिग्री

