मेघालय में कोयला खदान में बड़ा हादसा हुआ है. खदान में धमाके से 16 मजदूरों की मौत हो गई. यह हादसा ताशखाई खदान में हुआ. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि ताशखाई की कोयला खदान में जब धमाका हुआ, उस समय खदान के अंदर कई मजदूर काम कर रहे थे, जो धमाके की चपेट में आ गए. अब तक 16 मजदूरों के मौत की जानकारी मिल रही है. मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है. मृतकों में सभी मजदूर असम के बताए जा रहे हैं.
बता दें कि ताशखाई की कोयला खदान ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में है. गुरुवार को इस कोयला खदान में धमाका होने से 16 मजदूरों की मौत हो गई. अभी भी कई के खदान में फंसे होने की आशंका है. मेघायल के DGP आई नोंगरंग ने बताया कि यह घटना थांगस्कू इलाके में हुई. घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. DGP ने कहा कि अभी तक हमने 16 शव बरामद किए हैं, लेकिन विस्फोट के समय खदान के अंदर मौजूद लोगों की संख्या के बारे में सटीक जानकारी नहीं है. कई लोगों के फंसे होने की आशंका है.’
खबर अपडेट की जा रही है.

