राबड़ी आवास से दिल्ली रवाना हुईं रोहिणी आचार्य.
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद लालू परिवार में मची कलह थमने का नाम नहीं ले रही है. अब ये सार्वजनिक दौर पर भी आ चुकी है. लालू यादव की बेटी रोहिणी ने बीते दिन परिवार और राजनीति को छोड़ने का ऐलान किया था. ऐसा करने की वजह उन्होंने संजय यादव और रमीज को जिम्मेदार बताया था. इसके बाद से ही बवाल मचा हुआ है. रोहिणी के बयान पर तेजप्रताप यादव ने भी अपमान न सहने की बात कही थी. अब एक बार फिर रोहिणी ने सोशल मीडिया पोस्ट किया है. इसमें उनकी तरफ से कहा गया कि किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी- बहन पैदा ना हो.
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि कल एक बेटी, एक बहन , एक शादीशुदा महिला , एक मां को जलील किया गया , गंदी गालियां दी गयी , मारने के लिए चप्पल उठाया गया , मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया , सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पडी.
कल एक बेटी, एक बहन , एक शादीशुदा महिला , एक माँ को जलील किया गया , गंदी गालियाँ दी गयीं , मारने के लिए चप्पल उठाया गया , मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया , सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पडी ..
कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 16, 2025
उन्होंने कहा कि कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए माँ – बाप बहनों को छोड़ आयी , मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया.. मुझे अनाथ बना दिया गया. आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें , किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी- बहन पैदा ना हो.
खबर अपडेट की जा रही है…

