पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां अल्पसंख्यक समाज के दो लोगों को एक दलित युवती का धर्म परिवर्तन करना उस समय महंगा पड़ गया, जब यह बात पुलिस को पता चली. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों कि खुब खतिरदारी की है जिससे वे अब अपने पैरों पर खड़े होने से भी मोहताज नजर आए.
मामला जिले के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र का है. यहां एक दलित युवती को 10 अक्टूबर की रात मेरठ के रहने वाले तालिब नाम का एक व्यक्ति अपने भांजे शादाब के साथ मिलकर बहला फुसलाकर भाग ले गया था. इसके बाद तलिब ने युवती को बड़ोदरा ले जाकर धर्म परिवर्तन कराते हुए उससे निकाह कर लिया था.
परिजन ने की शिकायत
इस घटना के दौरान युवती के परिजनों द्वारा थाने में लिखित शिकायती पत्र देते हुए अपनी बेटी की बरामद की मांग करी थी. जिस पर पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. मामले में पुलिस ने मंगलवार को बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र स्थित गढ़ी चौराहे से आरोपी तालिब और शादाब को गिरफ्तार करते हुए युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया है.
पुलिस ने आरोपियों को सिखाया सबक
इसके बाद पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को अच्छे से सबक सिखाया, जिसके चलते वह अपने पैरों पर भी ठीक से खड़े होने के लिए मोहताज नजर आए. बताया जा रहा है कि जिस मुस्लिम व्यक्ति तालिब ने बहला फुसलाकर दलित युवती का धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह किया था वह तीन बच्चों का पिता है और वह पिछले 5 साल से युवती के संपर्क में था.
पुलिस ने क्या कहा?
फिलहाल इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि राहुल कुमार ने अपनी बेटी के गायब होने की शिकायत थाने में दी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर दो टीमों का गठन किया और लड़की को सकुशल बरामद कर लिया. इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
(रिपोर्ट- रविन्द्र सिंह / मुज़फ्फरनगर)
