सांकेतिक चित्र
बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव 2025 के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. चुनाव को ध्यान में रखते हुए 20 हजार कंट्रोल यूनिट और 25,000 बैलेट यूनिट बृहन्मुंबई महानगरपालिका को प्राप्त हो चुकी हैं.
इन सभी मशीनों को विक्रोली और कांदिवली स्थित बीएमसी के स्ट्रॉन्ग रूम में कड़े बंदोबस्त के साथ सुरक्षित रखा गया है. इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे. ईवीएम वर्षा नगर, बीएमसी स्कूल परिसर, तलमंजिल, वीर सावरकर मार्ग, पार्क साइट, विक्रोली (पश्चिम)… यहां 10,800 कंट्रोल यूनिट और 13,500 बैलेट यूनिट सुरक्षित रखी गई हैं.
वहीं, बीएमसी भवन, तलमंजिल, संस्कृती संकुल, ए-विंग, सेंट लॉरेन्स हाईस्कूल के पास, 90 फुट रोड, ठाकुर संकुल, कांदिवली (पूर्व)… यहां 9,200 कंट्रोल यूनिट और 11,500 बैलेट यूनिट रखी गई हैं. दोनों स्थानों पर बीएमसी की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस बंदोबस्त भी तैनात किया गया है, ताकि चुनावी प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो.
नगर परिषद-पंचायतों में बदली मतदान की तारीख
दरअसल, महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने 24 नगर परिषदों व नगर पंचायतों के लिए चुनावी कार्यक्रम में संशोधन किया है. अपीलों और अदालती आदेशों के कारण इन सीटों पर मतदान अब 20 दिसंबर 2025 को होगा. हालांकि, जिन क्षेत्रों में अपीलें लंबित नहीं थीं, वहां कल यानी 2 दिसंबर 2025 को चुनाव होंगे. कल262 नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों के लिए मतदान होगा.

