हवाला का पर्दाफाश
उत्तर प्रेदश के चंदौली जिले में डीडीयू (पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन) पर जीआरपी (सरकारी रेलवे पुलिस) और आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की संयुक्त टीम को चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता मिली है. इस दौरान आरोपी के पास से लाखों की नकदी बरामद की गई. मामले में आगामी बिहार चुनाव के देखते हुए विभाग की संयुक्त टीम लगातार रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चला रही है.
इस चेकिंग के दौरान, टीम ने प्लेटफार्म नंबर 1/2 से एक संदिग्ध व्यक्ति को उसके बैग के साथ गिरफ्तार किया. वह उत्तर प्रदेश के मऊ जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. उसका नाम घनश्याम है. मामले में पुलिस की टीम ने उसके बैग की जांच की तो टीम हैरान रह गई.
बैग से बाराम हुआ 24 लाख नगद
मामले में व्यक्ति के बैग के अंदर से 24 लाख 40 हजार रुपये नकद बरामद किए गए. इसके बाद टीम ने आरोपी घनश्याम से इसके बारे में पूछतांछ की तो वह इस कैश का कोई वैध साक्ष्य नहीं दे पाया. शुरुआती जांच के मुताबिक, यह नगदी हवाला का बताया जा रहा है और इसे बिहार चुनाव में इस्तेमाल के लिए ले जाया जा रहा था.
जांच में जुटी टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए, तत्काल आयकर विभाग (Income Tax Department) की टीम को इसकी सूचना दी गई, जो तुरंत मौके पर पहुंची. अब आयकर विभाग की टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि नगदी के असली स्रोत और बिहार चुनाव में इसके संभावित उपयोग का पता लगाया जा सके.
बिहार चुनाव से पहले रेलवे सुरक्षा एजेंसियों की यह कार्रवाई उनकी सक्रियता को दिखाती है. खासकर सीमावर्ती इलाकों में जहां आम चुनाव को प्रभावित करने के लिए नगदी का इस्तेमाल होने की आशंका रहती है. यह कार्रवाई रेलवे की महत्वपूर्ण उपलब्धि है. इससे अन्य अपरधियों में भी डर व्याप्त होगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(रिपोर्ट- विवेक कुमार/चंदौली)

