प्रेम कुमार और नीतीश कुमार
बिहार में सरकार गठन की तैयारी चल रही है. कल यानी गुरुवार को शपथग्रहण समारोह है. पटना के गांधी मैदान में ये कार्यक्रम होगा. उससे पहले NDA में मंत्रालय का बंटवारा हो रहा है. जिस स्पीकर पद को लेकर खींचतान मची थी, वो बीजेपी के खाते में जा रहा है. प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के नए स्पीकर हो सकती है. वहीं, आज होने वाली NDA की बैठक में सीएम पद को लेकर नीतीश के नाम पर मुहर लग सकती है.
प्रेम कुमार की बात करें तो वह गयाजी से विधायक हैं. वह रिकॉर्ड 9वीं बार जीते हैं. प्रेम कुमार नीतीश सरकार में मंत्री हैं. वहीं, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे निभाने को तैयार हूं.

