बिहार के मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद चुनाव आयोग एक्शन में है. चुनाव आयोग ने चार अधिकारियों पर कार्रवाई की है. इस मामले में आयोग ने एसपी, SDO समेत चार लोगों को हटा दिया है. वहीं SDPO को सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही चुनाव आयोग ने DGP विनय कुमार से रिपोर्ट तलब की है.
राज्य के चुनावी माहौल में तनाव और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर चुनाव आयोग ने शनिवार को सख्ती दिखाई. चुनाव आयोग ने पटना जिला प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने और निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं. दरअसल मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा था. इस मामले कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
शनिवार (1 नवंबर) की शाम चुनाव आयोग ने ताबड़तोड़ प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बाढ़ अनुमंडल के अधिकारियों से लेकर पुलिस अधिकारियों तक को हटा दिया. आयोग ने बाढ़ के एसडीएम चंदन कुमार को उनके पद से हटा दिया है.उनकी जगह 2022 बैच के आईएएस अधिकारी आशीष कुमार को नया एसडीएम बनाकर भेजा गया है. इसके साथ ही बाढ़ के एसडीपीओ-1 राकेश कुमार को भी हटाने का आदेश जारी किया गया है. अब उनकी जगह सीआईडी के डीएसपी आनंद कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.
खबर अपडेट हो रही है…

