चिराग-कुशवाहा और मांझी की बीजेपी नेताओं से मुलाकात
बिहार में सरकार गठन की तैयारी तेज हो गई है. सरकार गठन से पहले सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बीजेपी नेताओं से मुलाकात की. लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को केंद्रीय मंत्री और बिहार के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की. इसके अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी ने भी धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की. मुलाकात के बाद कुशवाहा ने कहा कि सरकार के गठन और सरकार में भागीदारी को लेकर चर्चा हुई.
इस दौरान विनोद तावड़े भी मौजूद थे. बीजेपी के सहयोगी दलों में सबसे ज्यादा सीटें चिराग पासवान की पार्टी को आई. चिराग 29 सीटों पर चुनाव लड़े थे. मगर उनकी पार्टी ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की. इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी पार्टी ने छह-छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. इनमें से कुशवाहा की पार्टी ने चार सीटी जीती जबकि मांझी की पार्टी HAM ने पांच सीटों पर कब्जा जमाया.
#WATCH | Delhi | Union Minister and Hindustani Awam Morcha (HAM) Chief Jitan Ram Manjhi leaves from the residence of Union Minister Dharmendra Pradhan. pic.twitter.com/QfMK4dhokK
— ANI (@ANI) November 16, 2025
…

