केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और संजय झा.
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जेडीयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा दिल्ली पहुंचे हैं. यहां वो केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावड़े और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. बिहार में सरकार बनाने की कवायद अब तेज हो गई है. इससे पहले आज बिहार में सरकार बनाने को लेकर बिहार के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और बिहार के संगठन प्रभारी विनोद तावड़े ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. गृह मंत्री के आवास पर तीनों के बीच लंबी बैठक हुई. बीजेपी के तीनों नेताओं के बीच बिहार चुनाव परिणाम और सरकार के गठन को लेकर चर्चा हुई.
खबर अपडेट की जा रही है…

